महिला ने बताया कि 6 दिसंबर की दोपहर उसकी दस साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि उसने बच्ची को धमकाया कि वह अपने घर जाकर इसकी जानकारी नहीं दे। वरना उसे मार दिया जाएगा। महिला ने बताया कि बच्ची घर आई तो वह घबराई हुई थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ छेड़खानी की गई है। महिला आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे भी धमकाकर भाग दिया। तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बालिका का रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है।