फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस साल की बच्ची से छेड़खानी, 60 वर्षीय बुजुर्ग पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी दस वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 6 दिसंबर की दोपहर उसकी दस साल की बेटी घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि उसने बच्ची को धमकाया कि वह अपने घर जाकर इसकी जानकारी नहीं दे। वरना उसे मार दिया जाएगा। महिला ने बताया कि बच्ची घर आई तो वह घबराई हुई थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ छेड़खानी की गई है। महिला आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे भी धमकाकर भाग दिया। तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बालिका का रिश्ते का चाचा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें