फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवादित भूमि से चारा काटने पर मारपीट में 22 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

विवादित दो बीघा कृषि भूमि से चारा काटने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बुधवार को दो महिलाओं समेत 22 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं कई घायलों का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। वहीं बुधवार को एसडीएम विनय कुमार सिंह ने लेखपाल सैफियान से दो बीघा कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले की जानकारी ली। एसडीएम ने मामले में निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी लेखपाल को दिए हैं।
मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव मघपुरी इनायतपुरी का है। गांव निवासी कमल सिंह और राजवीर सिंह में दो बीघा कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त भूमि पर कमल सिंह ने चारा बोया है। आरोप है कि राजवीर पक्ष के लोग रात के समय विवादित भूमि से चारा काट कर ले आते है। मंगलवार शाम इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार से महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से कमल सिंह के बेटे अरविंद सहित कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मामले में बुधवार को पुलिस ने कमल सिंह की तहरीर पर राजवीर सिंह, हरनाम सिंह, रोशन सिंह, बीरबल, विक्की, समरपाल सिंह, अमर सिंह, अतर सिंह, ज्ञानप्रकाश, मिथुन व चंद्रप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं राजवीर की शिकायत पर कमल सिंह, मेहर सिंह, ओमपाल कुंवरपाल, प्रमोद, बंटी, प्रेमवती, बबीता, अरविंद, देवदत्त व अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल का आरोप हिस्ट्रीशीटर के घर हुई थी मीटिंग
गांव मघपुरी इनायतपुरी निवासी कमल सिंह और राजवीर पक्ष में मंगलवार शाम हुई मारपीट के मामले में कमल का आरोप है कि राजवीर पक्ष ने हमला करने से पहले गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर मीटिंग की थी। बाद में आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उन पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें