फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर एक साइड में चलेंगी कारें और दोपहिया वाहन, दूसरी साइड में केवल कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार सुबह दस बजे से 21 अगस्त की शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान रोडवेज की बसें और भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे, इस दौरान बदले मार्ग से गुजारे जाएंगे। इस दौरान कारें समेत हल्के वाहन मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली साइड पर चलेंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली साइड पर केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही आ सकेंगे। इसी दौरान मुरादाबाद बिजनौर रोड पर भी रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन



बरेली से दिल्ली के लिए
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन (रोडवेज की बसें, निजी बसें, ट्रक) वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।

रामपुर से मुरादाबाद के लिए

रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसें / निजी बसें/ट्रक) वाया-शाहबाद, बिलारी होकर अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर कटघर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे
विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर कटघर से बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली एवं मेरठ पहुंचेंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। अन्य भारी वाहन मुरादाबाद से चलकर इसी मार्ग से दिल्ली/ मेरठ की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

अमरोहा से रामपुर बरेली के लिए

अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन (रोडवेज की बसें, निजी बसें, ट्रक ) कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन



मुरादाबाद से हरिद्वार, बिजनौर के जाने के लिए

मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ होते हुए हरिद्वार और बिजनौर रोडवेज की बसें और भारी वाहन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें