फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: केयर टेकर ने सुलभ शौचालय में बंद कर दिया सिपाही, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के जेल रोड स्थित सुलभ शौचालय में केयर टेकर ने एक सिपाही को बंद कर दिया। उसने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने केयर टेकर को बुलाया। करीब 30 मिनट बाद सिपाही निकल पाया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिपाही जेल से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि सुलभ शौचालय का गेट खुला है। जिसे इस्तेमाल करने के लिए सिपाही अंदर चला गया। तब केयर टेकर बाहर खड़ा था लेकिन उसने सिपाही को अंदर जाते हुए नहीं देखा था। इसी बीच केयर टेकर शौचालय पर ताला लगाकर चला गया। सिपाही ने बाहर आने का प्रयास किया तो गेट बाहर से बंद था। उसने गेट खटखटाया लेकिन कोई नहीं आया। तब सिपाही ने अंदर से 112 पर कॉल की और पुलिस बुला ली। पुलिस ने केयर टेकर को कॉल की और उसे मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट खुलवा लिया। तब सिपाही बाहर निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें