फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकानें बंद होने से कार्डधारकों को नहीं मिला राशन

Thu, 24 Jul 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील क्षेत्र के सैकड़ों राशन डीलरों ने तीस हजार रुपये मासिक मानदेय दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अपनी हड़ताल के तीसरे दिन भी बिलारी तहसील क्षेत्र की सभी राशन दुकानें बंद रहीं। लगातार तीन दिन तक दुकानें बंद रहने से खाद्यान्न लेने आए कार्ड धारकों को मायूस लौटना पड़ा। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित सम्राट फार्म हाउस में तहसील क्षेत्र के सभी राशन डीलर इकटठा हुए। यहां बैठक में उत्तर प्रदेश फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह और संचालन बिलारी तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। इस दौरान हाजी अब्दुल हसन,रईस अहमद, महेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सत्तार अली, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, यासीन हुसैन, सलीम अहमद, विजयपाल सिंह,सददाम हुसैन, ओमवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि राशन डीलरों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें