फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandausi: कार सवार ने दूसरी कार में पीछे से मारी टक्कर, खुद को डीएम का ड्राइवर बता पुलिस और पीड़ित को धमकाया

Thu, 17 Nov 2022 02:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, संवाद चंदौसी

सार

संभल निवासी हिमांशु गुप्ता अपने साथी के साथ बुधवार रात साढ़े नौ बजे अपने घर जा रहे थे। कार चालक ने बहजोई रोड स्थित संभल तिराहा जीवन राम कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के बहजोई रोड स्थित संभल तिराहा पर जीवनराम कोल्ड स्टोर के पास कार को दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार को एक कॉलेज का प्रोफेसर चला रहा था। आरोपी ने स्वयं को डीएम का ड्राइवर बताकर पीड़ित व पुलिस को खूब हड़काया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

संभल निवासी हिमांशु गुप्ता अपने साथी के साथ बुधवार रात साढ़े नौ बजे अपने घर जा रहे थे। कार चालक ने बहजोई रोड स्थित संभल तिराहा जीवन राम कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसा होने पर दोनों कार सवार नीचे उतर आए। आरोपी कार चालक हिमांशु गुप्ता के साथ अभद्रता करने लगा। 

 

आरोप है कि आरोपी कार चालक स्वयं को डीएम का चालक बता रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कोतवाली ले आई। यहां आरोपी ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर आरोपी को मेडिकल परीक्षण कराने ले गई। करीब दो घंटे बाद रात दो बजे पुलिस ने आरोपी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। हिमांशु गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें