फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दसवीं की छात्रा को अगवा कर ले गया कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा को कार सवार सात लोग अगवा कर ले गए। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कटघर थाने में पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 अगस्त की शाम उसकी बेटी अचानक लापता हो गई। उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की तो पता चला कि कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव निवासी नूर मोहम्मद उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पिता का आरोप है कि कार में नूर मोहम्मद के साथ उसका भाई इंतेजार, साथी आस मोहम्मद, नवाब, गामा और यूनुस भी सवार थे। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर जाकर परिजनों से बेटी के बारे में पूछताछ की। इस पर आरोपी के पिता बदलू ने उसे धमकी दी कि मेरे बेटे ने तेरी बेटी को अगवा कर लिया है। इस मामले में अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें