फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बदमाशों ने चालक की हत्या कर लूटी कार, तालाब में फेंक दी लाश, परिजन काटते रहे दो थानों के चक्कर

Fri, 08 Mar 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के टैक्सी स्टैंड से लापता हुए चालक रामरतन की लाश बिलारी क्षेत्र के तालाब में पड़ी हुई मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन लोग कार को बुक कराकर ले गए थे। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते गंभीरता से जांच नहीं की। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में रामरतन के परिजनों की बात सुनते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड से दो मार्च की सुबह पांच बजे तीन लोग कार बुक करा चालक रामरतन को अपने साथ ले गए। चालक की लाश बिलारी क्षेत्र में तालाब में पड़ी मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद बदमाश कार लूट ले गए हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर एमडीए कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि दो लोगों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चालक की हत्या कर कार लूट ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है। मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर 13 निवासी कार चालक रामरतन सिंह (46) कोतवाली क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड से लापता हुआ था।

परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। उधर, मंगलवार की शाम बिलारी थाना के तिसवा गांव के तालाब में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की जेब से एक फोटो स्टूडियो का कार्ड मिला था।
विज्ञापन


जिस पर दर्ज नंबर पर कॉल की तो बिलारी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मृतक की पहचान कराने में सफल हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया और एमडीए दफ्तर के बाहर बाहर ही धरने पर बैठ गए थे।

इसी दौरान कमिश्नर एमडीए के अन्य अधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे। सीओ सिविल लाइंस ने परिजनों को समझाबुझा कर घर वापस भेज दिया था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिवार के लोग दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चालक के बेटे और पत्नी ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मुरादाबाद। मृतक रामरतन सिंह के बेटे मनोज ने बताया की एक मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे उसे पिता टैक्सी स्टैंड कार लेकर गए थे। दो मार्च की सुबह करीब पांच बजे कार के पास तीन व्यक्ति आए और बुकिंग कर ले गए थे। इसके बाद से रात रतन गायब थे। इसके बाद उनका फोन भी बंद हो गया था।

मनोज का आरोप है कि कांशीराम नगर और बुद्धि विहार में रहने वाले दो व्यक्तियों से पैसों को लेकर उनके पिता का विवाद चल रहा था। दोनों आरोपियों ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है।

चार दिन से दो थानों के चक्कर लगा रहे थे परिजन

राम रतन की पत्नी ने बताया कि दो मार्च को उसके पति गायब हुए थे। फोन नहीं लगा तो टैक्सी स्टैंड पर जाकर अन्य चालकों से पूछताछ की, तब एक चालक ने बताया कि तीन लोग कार बुक कराकर ले गए हैं। इस मामले की जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी, लेकिन मझोला थाने ने घटनास्थल दूसरे क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली में भेज दिया था।

परिजनों ने कहना है कि कोतवाली पुलिस ने रामरतन को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया। बिलारी क्षेत्र में मिली लाश की पहचान होने के बाद ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें