फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा नेता के काफिले में शामिल गाड़ी दीवार से टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद) । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे के समय भाजपा नेता मेरठ से लौट रहे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष दूसरी गाड़ी में सवार थे। ठाकुरद्वारा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष शनिवार रात करीब आठ बजे मेरठ में पार्टी की बैठक से लौट रहे थे। स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर बुढ़नपुर गांव के पास उनकी गाड़ी के आगे एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार उनके निजी सहायक सोहित, ड्राइवर अनुराग सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें