फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार चालक को फावड़े से वार कर किया घायल

Sat, 11 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला पछाईयान निवासी मोहम्मद उमर बृहस्पतिवार को कार लेकर जा रहा था। उसने कार निकालने के लिए रास्ते में खड़े मोहल्ले के जुनैद और अंसारियान के रहने वाले इसके साथी मुजफ्फर, अजीम, उवैद को हटाने के लिए हॉर्न दिया। आरोप है कि इस पर चारों गालियां उसे गालियां देने लगे। विरोध किया तो मुजफ्फर ने उस पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर गया। बाद में परिजन और मोहल्ले के लोग घायल को कांठ थाने लाए। पुलिस ने सीएचसी में इलाज कराने के बाद घायल के पिता हामिद हसन की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें