फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जानलेवा हमले का आरोपी कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों पर बोलेरो चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी सिद्धांत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने साथी विशाल के साथ बाइक से दिल्ली रोड पर जा रहा था। इस दौरान एक बोलेरो चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक पर चढ़ा दिया था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने गागन निवासी आरोपी मेहर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें