फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में सड़क हादसा: कैंटर ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 10 की मौत; बुआ की बेटी की शादी में जा रहे थे सभी

Sun, 07 May 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं। रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी। डॉ. इसरार के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
लीगंज-दलपतपुर मार्ग हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैंटर ने सामने से आ रही टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक समेत मैजिक में सवार भोजपुर क्षेत्र के 10 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैजिक सवार सभी लोग रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रामपुर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगी बहनें और मां-बेटे शामिल हैं। कैंटर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

भोजपुर क्षेत्र के गांव कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहतीं हैं। रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी। डॉ. इसरार के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे टाटा मैजिक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे। मैजिक में चालक समेत 23 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे टाटा मैजिक अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने (दलपतपुर की ओर) से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक किया और टाटा मैजिक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर के कारण दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए और दोनों पलट कर सड़क किनारे खाई में पहुंच गए।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ ने मैजिक सवार लोगों को अचेत अवस्था में भोजपुर सीएचसी और मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में तीन को मृत घोषित किया गया। शाम सात बजे तक मृतकों की संख्या 10 पर पहुंच गई। 13 घायल गंभीर अवस्था में उपचाराधीन हैं।

मृतक
आसिफा (40) पत्नी इस्तेकार
हनीफा (42) पत्नी इकरार 
दानिया (14) पुत्री सुलेमान 
बिलाल (3) पुत्र इस्तेकार 
जुबैर (45) पुत्र मुन्नन 
मुनीजा (18) पुत्री छोटे 
हुकुमत (60) पुत्र शब्बीर 
मुशरा (25) पुत्री अब्बास 
बुशरा (7) पुत्री सुलेमान सभी निवासी कारेवाकू थाना भोजपुर 
चालक मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36) निवासी बरवाला मझरा थाना कटघर
आसिफा और बिलाल मां-बेटे थे। दानिया और बुशरा सगी बहनें थीं।
विज्ञापन

पलट गए दोनों वाहन, कुचल गए लोग
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि आमने-सामने टकराए दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। कैंटर चालक ने तेज रफ्तार से ओवरटेकिंग के दौरान संतुलन खो दिया और मैजिक में जा भिड़ा। तेज टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। इस दौरान मैजिक सवार बच्चे और कई लोग वाहन से दबकर बुरी तरह कुचल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें