फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्टेशन पर उमड़े परीक्षार्थी, राजधानी में चढ़ने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर को परीक्षार्थी की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में परीक्षार्थी प्लेटफार्म नंबर एक पर जमा हो गए। इस बीच दोपहर दो बजे करीब नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। बरेली, शाहजहांपुर जाने वाले परीक्षार्थियों ने इसमें चढ़ने की कोशिश की तो यात्रियों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इस बीच रेलवे स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाने का प्रयास किया। सैकड़ों परीक्षार्थियों की भीड़ में आरपीएफ के जवान जूझते दिखाई दिए। टीटीई स्टाफ ने भी परीक्षार्थियों को समझाया कि राजधानी एक्सप्रेस बरेली में नहीं रुकेगी, सीधे लखनऊ पहुंचेगी। इसमें बिना टिकट पाए जाने पर दिल्ली से लखनऊ तक का किराया और जुर्माना देना होगा। आरपीएफ व टीटीई स्टाफ की बात मानकर छात्र भी शांत हो गए। दोपहर दो बजे का यह दृश्य ऐसा था कि प्लेटफार्म नंबर एक के फुटओवर ब्रिज से लेकर जीआरपी थाने पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। रविवार के कारण टीटीई स्टाफ की संख्या थी, सूचना मिलने पर सीआईटी विजयंत शर्मा मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल छात्रों को समझाया गया।

श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ व दानापुर जनसाधारण से जाना पड़ा
राजधानी एक्सप्रेस में पाबंदियों के चलते परीक्षार्थियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। तीन बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मुरादाबाद पहुंची। इसके बाद श्रमजीवी व दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस पहुंचीं। इन तीन ट्रेनों के जरिये छात्रों का हुजूम अपने गंतव्य को रवाना हुआ। हालांकि त्योहार के मौके पर इन ट्रेनों में पहले से ही भारी भाड़ी थी। परीक्षार्थी चढ़े तो श्रमजीवी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर व एसी-थ्री बोगियों की स्थिति जनरल जैसी हो गई। टीटीई स्टाफ को भी बिना चेकिंग किए गाड़ी को आगे निकालना पड़ा।
विज्ञापन


दो दिन में बिक गए 20 हजार अनारक्षित टिकट
मुरादाबाद व आसपास के स्टेशनों से पिछले दो दिनों में 20 हजार से ज्यादा अनारक्षित टिकट बिके हैं। पीईटी के कारण टिकट बिक्री में यह उछाल आया है। इसके लिए रेलवे ने पहले ही व्यवस्था कर रखी थी। कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अलावा यूटीएस मोबाइल एप व क्यू आर कोड के जरिये अनारक्षित टिकट खरीदने की जानकारी स्टेशन पर चस्पा की गई। कई यात्रियों ने भीड़ से बचने के लिए क्यू आर कोड स्कैन कर टिकट खरीदे हैं। सबसे ज्यादा टिकट बरेली, शाहजहांपुर के बिके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें