फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: टेलीग्राम पर लिंक भेज युवतियों ने व्यापारी से ठगे 18 लाख, अब पछता रहे... पुलिस से शिकायत

Wed, 31 Jul 2024 06:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दो युवतियों ने कारोबारी से 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कारोबारी को मोटा मुनाफा होने का लालच दिया था। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवतियों ने मुरादाबाद के व्यापारी को टेलीग्राम पर लिंक भेजकर 18 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने उन्हें घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड विकास भवन के पास रहने वाले व्यापारी ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने उन्होंने बताया कि टेलीग्राम पर उन्होंने आईडी बना रखी है। उनके आईडी पर नीलम और ज्योति नाम की आईडी से लिंक भेजे गए।

लिंक में बताया गया कि धनराशि जमा करने पर उन्हें 30 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। पीड़ित ने आरोपियों के खाते पर रकम जमा कराई तो ब्याज के साथ वह वापस आ गई। तीन बार उनके पैसे वापस आए लेकिन बाद में रकम वापस आनी बंद हो गई।
विज्ञापन


6 जून से 22 जून के बीच आरोपियों ने पीड़ित से 18 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पूछने पर खाते में परेशानी बताते हुए वापस करने से टालमटोल करने लगे।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि नीलम और ज्योति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें