फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: उत्तराखंड के कारोबारी की चलती कार में लगी आग, पांच सवारों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 15 May 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में हाईवे पर उत्तराखंड के कारोबारी की चलती कार में आग लग गई। इसके बाद चालक ने उसे सड़क किनारे रोक दिया। सभी सवारों ने कार से कूदकर जान बचाई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग(FILE) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार शाम करीब सात बजे टोल प्लाजा के पास एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत कार रोक दी। कार में सवार पांचों लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। कार सवार शादी समारोह से अपने घर सितारगंज लौट रहे थे।

विज्ञापन


तब तक दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच तब तक कार जल चुकी थी। उत्तराखंड के सितारगंज वार्ड संख्या पांच निवासी इलियास किराना व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह भाई मोहम्मद जाबिर की शादी में मुरादाबाद आए थे।

यहां शादी की रस्में पूरी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। कार में उनके अलावा मोहम्मद जफर, बाबू सहित पांच लोग सवार थे। उनकी कार शाम करीब सात बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे में टोल टैक्स पास पहुंची। अचानक कोई से कुछ टकराया। इससे कार का कोई हिस्सा टूटने की आवाज आई।
विज्ञापन


खिड़की से देखा तो कार में उसमें आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत कार रोक दी और सभी लोग कार से कूद गए। सभी लोग मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग भड़क गई और कार जलने लगी।

जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य वाहन भी रोक दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मचारी एक गाड़ी लेकर पहुंच गए तब तक कार जल चुकी थी। पानी की बौछार से आग पर काबू पाया।

व्यापारी ने बताया कि सूचना देने के पौन घंटे दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक कार जलकर ढांचा में तब्दील हो चुकी थी। उनका कहना है कि टोल प्लाजा टैक्स के रूप लोगों से रकम तो वसूल रहा लेकिन फायर ब्रिगेड गाडी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इन दोनों अव्यवस्थाओं पर रोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें