मुरादाबाद। एक व्यापारी ने उधार दिए साढ़े 12 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी पीतल व्यापारी मुन्नालाल ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर मुगलपुरा के लालबाग निवासी एक व्यक्ति पर साढ़े 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मुन्नालाल ने बताया कि आरोपी ने जरूरत बताकर 12 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
तय समय सीमा बीतने पर पैसा वापस नहीं दिए। इस मामले में पीड़ित ने नागफनी थाने में शिकायत की थी। तब आरोपी ने एक लाख रुपये चेक से वापस कर दिए थे। बाकी रकम भी जल्द वापस करने की बात कही थी। अब बाकी रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी हेमराज मीना ने नागफनी थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।