फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में बजट : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार का बजट किसानों, युवाओं और गरीबों का हित करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में विपक्षी गठबंधन ने एक भ्रम फैलाया है। इसी कारण कश्मीर में आतंकवादी हमले बढ़े हैं। शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के तीन और मंत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पशुधन मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताकतें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाहती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। देश में जीडीपी नापने का पैमाना कृषि है। किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया जा रहा है। इस बार 60 हजार करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी गई। कैंसर की दवाएं सस्ती की गई। मनरेगा की धनराशि 86 हजार करोड़ की गई।
उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए मुद्रा योजना की राशि दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई। गरीब कल्याण योजना पांच साल तक बढ़ा दी गई है। मुरादाबाद मंडल में भी नए उद्यम लगेंगे। 200 गायों को खरीदने पर अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मुर्गी पालन, सूअर पालन, बकरी पालन को बढ़ाना देने के लिए अनुदान दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी का स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए 7300 करोड़ का बजट आयुष्मान भारत में आवंटित किया गया। यह समावेशी बजट है। आरोप लगाया कि विपक्षी दल सिर्फ लोगों के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी और जिलाध्यक्ष आकाश पाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें