फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार बीटेक छात्र को मारी टक्कर, मौत

सार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार शाम कांठ रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार शाम कांठ रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र आशुतोष शर्मा की मौत हो गई। हादसे के समय वह कॉलेज से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी पीतल कारोबारी सुशील शर्मा का बेटा अशुतोष शर्मा उर्फ आशु (22) एमआईटी से बीटेक कर रहा था। सोमवार शाम छात्र बाइक घर लौट रहा था। कांठ रोड पर डीएम आवास और पीलीकोठी चौराहे के बीच नंदन स्वीट्स के सामने पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रक ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। छात्र आशुतोष ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसका हेलमेट तक टूट गया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह ट्रक रुकवाया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर छात्र के पिता सुशील शर्मा और परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें