भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक उसके भाई का दोस्त था। आरोपी का उनके घर भी आना-जाना था। करीब एक साल पहले आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। युवती के अनुसार आरोपी के शादी से मुकरने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर दी।
आरोप है कि अब आरोपी फोटो वायरल कर युवती पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।