फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर ने किया दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत करने पर पति ने दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 नवंबर 2017 को मझोला क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का पति मजदूरी करता है। दंपती के तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई 2024 की रात करीब 9 बजे वह कमरे में अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी देवर कमरे में आ गया और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता के शोर मचाने पर सरा देवर और ननद आ गई। पीड़िता ने आरोपी देवर की शिकायत की। इसके बाद सभी ने उसे कमरे में बंद कर दिया और पिटाई की। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह पति को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी देवर को जंयतीपुर चौकी ले गई लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़िता पर समझौता के लिए दबाव बनाया गया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इससे नाराज होकर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर, पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें