फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर ने की छेड़खानी, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तरी दीनाजपुर जनपद की रहने वाली महिला का निकाह मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह पहली पहली पत्नी के पिता की हत्या कर चुका है। पहली पत्नी को भी तलाक दे चुका है। इसके के बाद उसने उससे निकाह किया है।
लड़का पैदा होने पर पति ने छोछक में सामान नहीं मिलने से नाराज होकर बच्चे समेत उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने बच्चे को लेकर अपने मायके पश्चिम बंगाल चली गई थी। 22 मार्च 2023 को वह बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों ने घर में नहीं घुसने दिया। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें