फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर ने की छेड़खानी, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 28 अगस्त 2019 को मुगलपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति, ससुर, ननद, ननदोई समेत दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। 21 फरवरी 2024 की रात देवर उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत की तो सभी ने उसे ही डांट कर शांत करा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई थी। 19 मार्च को वह गोकुलदास रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान रास्ते में पति मिला और तीन तलाक देकर चला गया। नागफनी थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें