फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर ने की छेड़खानी, पति समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर छेड़खानी लगाया है। महिला का कहना है कि देवर की शिकायत करने पर पति ने भी उसके साथ ही मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि आठ दिसंबर 2022 को मझोला क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और उसके परिजन नाखुश थे। देवर आये दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। पांच मई 2023 की रात करीब पौने ग्यारह बजे महिला कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वहां देवर आ गया और उसने चाकू दिखाकर महिला के साथ छेड़खानी की। इसके बाद पति, देवर, ससुर और सास व अन्य परिजनों ने मारपीट की और मायके से कार और 25 लाख रुपये लाने के लिए कहा। मझोला थाना प्रभारी संजय पांजाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें