फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर और ननदोई ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत पर पति ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर और ननदोई पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2023 को संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह में मिले दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। उन्होंने महिला को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। पति ने भी उसे तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया था। एक दिन महिला के साथ देवर और ननदोई ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगे कि वह उसके पति से उसका तलाक करा देंगे। महिला ने इसकी शिकायत सास-ससुर और पति से की तो उन्होंने भी उल्टा उसे ही डांटा। 29 फरवरी को सूचना मिलने पर मायके वाले आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी पति ने तीन बार तलाक बोल कर कहा कि अब तेरा मेरा रिश्ता खत्म हो गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति, देवर, ननदोई और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें