फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की गैर इरादतन हत्या करने में आरोपी साढ़ू पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। युवक की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साढ़ू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक के सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मूंढापांडे के नाजरपुर निवासी दीनदयाल की पत्नी राखी ने सात जून को मूंढापांडे में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। छह जून की रात उसके पति, सास, देवर और ननद ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान सिविल लाइंस के हरथला में रहने वाली बहन रानी और बहनोई प्रेमपाल उसे बचाने पहुंच गए। आरोप है कि परिजनों ने लाठी-डंडे से प्रेमपाल को बुरी तरह पीट दिया। जिसमें प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग घायल को मेरठ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें