ठाकुरद्वारा। गांव तरफ दलपत में लेटर देने के विवाद में बृहस्पतिवार को देर रात धारदार हथियारों से हमला कर भाई बहन को गंभीर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बलराम सिंह सैनी की बेटी सर्वेश कुमारी ने बताया कि वह रात करीब 8:00 बजे घर पर रोटी बना रही थी। घर पर गेट नहीं है तभी गांव के दो युवक वहां पर आए उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया उसका मुंह दबाकर उसे मारने का प्रयास किया और खींच कर ले जाने लगे। बचाने आए उसके भाई कपिल देव को भी धारदार हथियार हंसिया से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। दोनों भाई बहन की चीख पुकार कर सुनकर लोग वहां पर आए तो आरोपी वहां से भाग गए। पता चला है कि कपिल देव पर हमला करने वालों को अपनी बहन को लेटर देने और छेड़खानी करने का का शक था। इसी रंजिश में भाई-बहन को हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि अभी हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जांच की जा रही है भाई बहन को अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।