शादी के दिन एक युवती की डोेली की जगह से अर्थी उठी तो हर आंख से आंसू बहनेे लगे। यह दर्दनाक मंजर क्षेत्र के ग्राम हुसैैनपुर पच्तौर में देखनेे की मिला। परिजनों में भी कोहराम मचा रहा वहीं शादी की खुशियों कोे ग्रहण लग गया। मैैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर पच्तौर गांव निवासी स्वर्गीय नरपत सिंह की बेटी लक्ष्मी को कई दिन पहले बुखार आया था।
परिजनोें ने सामान्य बुखार मानकर स्थानीय निजी चिकित्सक सेेे उपचार कराया गया। बताते हैे कि बुखार तेज होने पर लक्ष्मी को उल्टी दस्त की शिकायत होना शुरू होे गई जिसकेे बाद उसकोे उपचार के लिए कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान लक्ष्मी को कोई आराम नहीं हुआ औेर उसकी दिन व दिन हालत बिगड़ती ही चली गई यहां कि बोला चाल भी बंद कर दी थी। गुरूवार को ही कॉसमॉस अस्पताल में ही लक्ष्मी ने दम तोेड़ दिया दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि लक्ष्मी की शादी की तिथि दो मार्च की निर्धारित थी और बारात संभल जिले के ग्राम तारीपुर भमरूआ से ओमकार सैेनी की आनी थी तथा गरूवार की सुबह में उसकी डोेली उठानी थी लेकिन लक्ष्मी की आकस्मिक मौत से परिजनों के अलावा लकड़ा पक्ष को गमगीन नजर आया।
डोली उठने के दिन ही लक्ष्मी की अर्थी उठने के मंजर कोे देख कर लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। गमगीन माहौल में लक्ष्मी का अंतिम संस्कार किया गया जिसमे काफी संख्या लोग शािमल हुए। उधर लक्ष्मी की मौत सेे शादी की तैैयारिंयां और खुशियों कोे ग्रहण लग गया।