फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरे पड़ने से पहले मातम: बरात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन की ऐसे हुई मौत, परिवार की यह आस भी टूटी

Wed, 15 Mar 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के हसनपुर में बरात आने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की बुखार से मौत हो गई। बुधवार को उसकी बरात आनी थी। दुल्हन की मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव रुस्तमपुर में रहने वाले किसान की 21 साल की बेटी कविता की बुखार से मौत हो गई। उसे पांच दिन पहले बुखार आया था, उसका इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को कविता की बरात आनी थी। उसकी मौत के बाद दोनों परिवारों में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन


गांव में चंदकिरन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। चंदकिरन गांव में दूसरे किसानों की जमीन बटाई पर लेकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी कविता की शादी पड़ोस के गांव पतेई खादर में तय की थी। बुधवार को बरात आनी थी। 

लेकिन बीते पांच दिन पहले अचानक बुखार आने के बाद कविता की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सकों से दवा ली, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात करीब दो बजे कविता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चल रहीं शादी की खुशियां काफूर हो गईं। बुधवार की सुबह शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

लगातार बिगड़ रहा था कविता का स्वास्थ्य
बुखार से पीड़ित कविता का स्वास्थ्य अस्पताल में लगातार बिगड़ रहा था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने दो दिन पहले ही कविता के नहीं बचने की बात कह दी थी। इसलिए परिजनों ने घर पर आने वाले रिश्तेदारों, हलवाई व टेंट वालों को वापस लौटा दिया था। परिवार वालों की इच्छा थी कि यदि कविता के स्वास्थ्य में सुधार होगा तो दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर सामान्य रूप से फेरे कराने के बाद उसे ससुराल के लिए विदा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें