फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कमरे में कदम रखते ही महिला के पांव तले खिसक गई जमीन, चीखें सुनकर पहुंचे बच्चे भी हुए बेसुध

Wed, 27 Jul 2022 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।

सार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। कारीगर की मौत लटकने से हुई है। लेकिन परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। अंतिम संस्कार होने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
room - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में एक पीतल पॉलिश कारीगर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह तीन बजे पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सब्जी मंडी निवासी वेदप्रकाश(45) प्रेम नगर स्थित पीतल फर्म में पॉलिश कारीगर था। परिवार में पत्नी संध्या, बेटा आयुष और बेटी चंचल है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया है कि वेद प्रकाश रोज की तरह मंगलवार रात शराब पीकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद वेदप्रकाश मकान के भूतल पर बने कमरे में सो गया था, जबकि पत्नी, बेटी और बेटा ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए थे। 

बुधवार सुबह करीब तीन बजे पत्नी नीचे आई तो उसने देखा कि पति का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। महिला के शोर मचाने पर बेटा और बेटी नीचे आ गए। शोर-शराबा होने पर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। टीम ने नमूने लिए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें