पाकबड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाले एक युवक शुक्रवार शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। युवक और युवती दोनों अलग अलग बिरादरी के बताए जा हैं। उनके बीच चोरी छिपे प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक युवती के परिजनों को भी हो गई थी। जैसे ही युवक अपने दोस्त के साथ युवती के घर के करीब पहुंचा, तभी युवती के परिजनों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक चकमा देकर भाग गया।
पकड़ में आए युवक को कुछ लोगों ने सबक भी सिखा दिया। इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालाकि बाद में युवक के दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्ष के लोग प्रेमी युगल का निकाह के लिए राजी हो गए।
शनिवार शाम कुंदरकी थाने के सामने ही दोनों युवक युवती का निकाह करा दिया गया। इसके बाद प्रेमिका से दुल्हन बनीं युवती अपनी ससुराल को विदा हो गई। इसी के चलते पुलिस भी बैकफुट पर ही नजर आई। प्रेम प्रसंग का यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।