फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खुदा की बारगाह में सजदे के लिए झुके सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बकरीद का त्योहार सोमवार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

चटख धूप के बीच नमाज पढ़ने के लिए सोमवार सुबह सात बजे से लोग ईदगाह पर इकट्ठे होने लगे। ईदगाह में शहर के नायब इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने सुबह साढ़े सात बजे नमाज पढ़ाने के बाद दुआ कराई। नायब इमाम ने बताया कि मुल्क की तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। खुदा की बारगाह में अनगिनत लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह से दुआ मांगी। इसके पहले शहर इमाम सैयद मासूम आजाद ने तकरीर की। शहर इमाम ने कहा कि सभी त्योहार प्यार और मोहब्बत का पैगाम देते हैं। बकरीद की नमाज अच्छे माहौल में अल्लाह ताला ने पूरी कराई है।
अल्लाह ताला कबूल फरमाएं। सभी लोग अच्छाई से रहें और बुराई को छोड़ें। उन्होंने सभी से अपील की कि सफाई का अच्छा इंतजाम रखें। कुर्बानी करें, लेकिन सड़कों पर न करें। अंदर जहां जगह मुकर्रर है, वहीं कुर्बानी करें। नगर निगम की गाड़ी में अवशेष डालें। दूसरे को भी अवशेषों से बचाएं और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें। इधर अन्य मस्जिदों में नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन


सेहत और समय का ध्यान रखें
नायब इमाम मुफ्ती फहद अली ने कहा कि लोग अनावश्यक कार्यों में समय खराब करते हैं। लोगों को अपने कारोबार, पढ़ाई और अल्लाह की इबादत पर ध्यान देना चाहिए। सेहत की कद्र करना आवश्यक है। शरीर ठीक रहेगी तो हर मुश्किल काम कर सकते हैं।
निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
बकरीद पर निगरानी रहने के लिए ईदगाह के नजदीक डीएम मानवेंद्र सिंह, एसएसपी हेमराज मीणा, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया आदि अधिकारी मौजूद थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हर पल की रिपोर्ट ले रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें