फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में शामिल आरोपी दोनों महिलाओं को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में अदालत में आरोपी महिलाओं को पेश किया गया। अदालत ने आरोपी दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने मुकदमे की कड़ी से कड़ी जोड़ने के उद्देश्य से आरोपी तारिक दास को रिमांड पर लिया था, जिसने इस धंधे में शामिल कई और आरोपियों के नाम बताए थे। उनमें महिलाएं भी शामिल थीं। थाना मझोला क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में देह व्यापार के धंधे का थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पर्दाफाश किया था, जिसका मुकदमा थाना सिविल लाइंस में दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। सिविल लाइंस और मझोला थाने की पुलिस ने महिला सावित्री और निशा गुप्ता उर्फ रिया गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी दोनों महिलाओं को डॉक्टर केशव गोयल की अदालत (विशेष पॉक्सो कोर्ट प्रथम) में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अदालत ने दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें