फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी सीताराम का पुत्र संजय (40) शनिवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस घर लौटकर नहीं आया। सोमवार की सुबह उसका शव सोनकपुर पुल के नीचे सिरकोई भू़ड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना सिरकोई भूड़ के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कांशीराम नगर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद पता चलेगा कि उसने आत्महत्या की है या हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें