कुंदरकी। सोनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर से लापता किसान सुरेश 50 वर्ष पुत्र रामलाल का शव तीसरे दिन खेत से लगभग एक किलोमीटर दूर सोनकपुर के श्मशान घाट में मिला है। बताते हैं कि 11 जुलाई को सुरेश घर से अपने खेत पर गया जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने ने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन और पुलिस से किसान सुरेश की खोजबीन में कर रही थी। मंगलवार की सुबह में खेतों पर धान की रोपाई करने खेतों पर जा रहे किसानों की नजर श्मशान घाट में शव पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने जब जांच की तो बरामद शव क्षेत्र के ही अलीनगर के लापता सुरेश का निकला। मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शव घर पहुंचने पर परिजन गम से बेहाल हो उठे जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढाढ़स बंधाते नजर आए। वहीं देर शाम में किसान के शव को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन अभी तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।