मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में गुरुवार को कांठ रोड पर पीएसी तिराहे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बीमारी से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक के एक हाथ पर प्रशांत कुमार लिखा हुआ है। थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो