फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के पास से मिला ब्लूटूथ, कार्रवाई नहीं

Sun, 16 Oct 2022 10:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी पकड़े जाने की सूचना पर परीक्षा ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट केंद्र पर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के दौरान उसका ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होने या परीक्षा में इस्तेमाल के साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) के दौरान ग्लोबल दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्ष निरीक्षक ने रविवार को एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ के साथ पकड़ लिया। हालांकि ब्लूटूथ जब्त करने के अलावा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसे परीक्षा में शामिल होने का मौका भी दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी पकड़े जाने की सूचना पर परीक्षा ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेट केंद्र पर पहुंच गए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच के दौरान उसका ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होने या परीक्षा में इस्तेमाल के साक्ष्य नहीं मिले। लिहाजा ब्लूटूथ जब्त करके उसे परीक्षा में शामिल होने दिया। भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई। अभ्यर्थी का कहना था कि परीक्षा केंद्र पर आते समय वह ब्लूटूथ को निकालना भूल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें