फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों से की पूछताछ, ब्लॉक प्रमुख का बेटा हिरासत में

Fri, 11 Aug 2023 10:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Crime News: भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में पुलिस की पांच टीमें लगातार जांच कर रही हैं। टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। पुलिस ने बीस से अधिक लोगों से पूछताछ की है। 
 
विज्ञापन
UP BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के खुलासे में जुटीं पुलिस की पांच टीमों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, संदिग्ध लोगों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की पड़ताल ब्लॉक प्रमुख के चुनाव और आपसी रंजिश के इर्द गिर्द ही घूम रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे को भी हिरासत मे ले लिया है। संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी के टी-7 फ्लैट नंबर 401 और 402 में ले रखे थे।

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली 

एक फ्लैट में अनुज रहते थे जबकि दूसरे फ्लैट में उनका गनर और स्टॉफ रहता था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे अनुज नखासा थाना क्षेत्र के गांव भड़वारा निवासी अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी परिसर में ही रोज की तरह टहल रहे थे। इसी बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस की पांच टीमें कर रही जांच 

इस मामले में अनुज दोस्त अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी संदीप सिंह ने असमोली की ब्लॉक प्रमुख हाजीबेड़ा निवासी संतोष देवी के पति प्रभाकर, उसके बेटे अनिकेत, भवालपुर निवासी अमित कुमार व पुष्पेंद्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल गई है। 

कड़ी सुरक्षा बीच ब्रजघाट पर हुआ अनुज का अंतिम संस्कार

मुरादाबाद में हुई भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के बाद उनका शव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव बुखारीपुर पहुंचा। यहां अंतिम संस्कार के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। शव गांव में आते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उनके फुफेरे भाई विक्की ने मुखाग्नि दी। भाजपा नेता अनुज चौधरी की बृहस्पतिवार शाम मुरादाबाद में तीन बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसएसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई है। भाजपा नेता अनुज चौधरी के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया था। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें