ठाकुरद्वारा। ब्लाक परिसर में कल्याण अभियान के अंतर्गत कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक विकास कृषि अधिकारी नौबहार सिंह ने बताया कि बुधवार को कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ भाजपा के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान द्वारा किया जाएगा। मेले में पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गन्ना विभाग, बाल विकास ,कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में समूहों सहित किसानों को सम्मानित किया जाएगा।