फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक बलरामपुर जेल से अदालत में तलब किया गया। उसे अपने बचाव पक्ष में बयान दर्ज कराने है लेकिन उनके वकील द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र देकर अदालत से तारीख की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 9 जनवरी लगा दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से मुरादाबाद जनपद न्यायालय में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर और भूकन सिंह ने बताया कि विशेष पाॅक्सो कोर्ट संख्या दो शैलेंद्र वर्मा की अदालत में दुष्कर्म के मामले की सुनवाई की जा रही है। पिछली तारीख पर वादी पक्ष की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। जिसमें अब आरोपी को अपने बचाव में बयान दर्ज कराने हैं। आरोपी ललित कौशिक के वकील द्वारा अदालत में स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए बचाव पक्ष के बयानों के लिए 9 जनवरी लगा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें