मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर पीतल बस्ती निवासी कपिल(29) ज्वैलरी की दुकान पर काम करता है। उसका कहना है कि वह बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे पिता की परचून की दुकान के लिए कटरा मोहल्ले से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गुलाबबाड़ी के पास दो भाइयों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर उससे छह हजार रुपये छीन लिए और धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी, इस मामले में एनसीआर दर्ज की है। नौ अप्रैल को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी उस घटना में भी एनसीआर दर्ज की गई थी। ब्यूरो