फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छूटी परीक्षा करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिंदू कॉलेज में हंगामा किया। इसी बीच एक छात्रा ने मुख्य नियंता पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। प्राचार्य का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की गई है। आरोप आधारहीन हैं। वहीं, मुख्य नियंता ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हिंदू कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय के बाहर पहुंच गए और धरना देकर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता तीन अगस्त को हिंदी विषय की बीए द्वितीय वर्ष के 164 विद्यार्थियों की छूटी परीक्षा करवाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच एक छात्रा ने आरोप लगाया कि मुख्य नियंता प्रो. एपी सिंह ने छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और मुख्य नियंता को पद से हटाने की मांग करने लगे। छात्रा ने मुख्य नियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्राचार्य को पत्र भी लिखा है। इस दौरान प्रांत सहमंत्री सचिन सिंह, प्रांत मीडिया सह संयोजक अमन पंडित, आर्यन प्रताप सिंह, सरल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें