फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान के भाई और उसके दोस्त ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

सार

कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पीएसी कर्मी के भाई और उसके दोस्त पर बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पीएसी कर्मी के भाई और उसके दोस्त पर बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि 29 सितंबर को उसकी चौदह वर्षीय बेटी घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गए और उन्होंने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों में एक पीएसी कर्मी का भाई और दूसरा उसका साथी है। एसएसपी ने कांठ थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें