ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने बुधवार को नगर के वार्ड सात बहेड़ावाला में विद्युत अव्यवस्था के विरोध में एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। एसडीओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि बहेड़ावाला में कई दिन से विद्युत आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। विद्युत लाइन का फेस उड़ता रहता है। इससे घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। भीषण गर्मी में इसे स्थिति के चलते लोग परेशान हैं। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। एसडीओ से वार्ड में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के मंडल प्रभारी जाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आरिफ, बब्बू अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद