फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निष्पक्ष चुनाव की मांग पर भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक (डायरेक्टर) पदों पर निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर गन्ना समिति के सामने सड़क पर और शाम के समय डीएम कार्यालय के सामने भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने घंटों धरना दिया। यहां एडीएम प्रशासन और सिटी मजिस्ट्रेट ने निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह गन्ना समिति में संचालक पद के लिए पर्चा नहीं मिला। वहां आरओ (बीडीओ मूंढापांडे) मौजूद नहीं थे। इस मामले में संगठन के लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। मंडलायुक्त और डीएम से बातचीत होने पर संगठन के सदस्य अतर सिंह को बिलारी और युवा महानगर अध्यक्ष मोहित चौधरी को मुरादाबाद सदर में पर्चा मिला और दोनों सदस्यों ने भरकर पर्चा जमा किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि सत्ता के दबाव में चुनाव में धांधली हो सकती है। पर्चे खारिज किए जा सकते हैं। इसी आशंका के चलते डीएम कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार शाम को धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिया कि चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराया जाएगा। इसके बाद रात आठ बजे किसानों ने धरना स्थागित किया। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ने कहा कि यदि पर्चे खारिज किए गए तो शुक्रवार को फिर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के साथ युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, मोहित चौधरी सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें