फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पट्टे खारिज होने पर ग्रामीणों संग भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। तहसील के गांव आजमपुर में 26 साल बाद पट्टे खारिज करने के विरोध में बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ता के लिए किसानों के बीच पहुंचे सहायक चकबंदी आयुक्त ने इसे गंभीर विषय मानते हुए चकबंदी आयुक्त को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करने का आश्वासन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता आजमपुर के 250 परिवारों के परिजनों के साथ तहसील में धरने पर बैठे हुए हैं। वर्ष 1989 में पट्टे करने के बाद उस भूमि को झील की भूमि बताते हुए साल 2015 में उनको खारिज कर दिया गया था। इसके विरोध में भाकियू असली के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि उनके पट्टे बहाल किए जाएं। सोमवार की शाम सहायक चकबंदी आयुक्त पुनीत जायसवाल किसानों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने विस्तार से उनको प्रकरण की जानकारी दी। पट्टेधारकों का कहना था यदि भूमि झील की थी तब उनको पट्टे क्यों किए गए। ग्रामीणों ने उस भूमि पर अपने पक्के मकान व बैंक से ऋण भी लेने की जानकारी दी। सहायक चकबंदी आयुक्त ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए चकबंदी आयुक्त को अवगत कराने का आश्वासन दिया। धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक उनके हक में फैसला नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर डूंगर सिंह, दिनेश प्रधान, नरेश कुमार, जावेद अली, रामकुमार, वचन सिंह, चंद्रपाल सिंह, कलुवा खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें