फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा नेता ने एसडीएम को दिए पुराने भवन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चलने के प्रमाण, डॉक्टर ने की भवन के लिए भूमि की मांग

Fri, 31 Jul 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने एसडीएम को दिए पुराने भवन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चलने के प्रमाण, डॉक्टर ने की भवन के लिए भूमि की मांग
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय को पुराने भवन में स्थानांतरित करने के मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ने अपना पक्ष एसडीएम के समक्ष रखा। उन्होंने पुराने भवन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चलने के प्रमाण भी एसडीएम को दिए। उल्लेखनीय है कि करीब 35 वर्ष पूर्व राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय वर्तमान में रामलीला मैदान परिसर में चल रहा था। इस भूमि को ठाकुरद्वारा निवासी आईएएस लक्ष्मीकांत नगर ने दान में दिया था। राजकीय चिकित्सालय भवन का निर्माण तत्कालीन सांसद राजेंद्र शर्मा ने अपनी निधि से कराया था। चार वर्ष पहले भवन क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसे नगर के सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा नेता उमेश गुप्ता की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका से क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराकर उसे एक वर्ष पूर्व ठीक करा दिया था लेकिन पहले चिकित्सालय में विद्युत कनेक्शन न होने की बात कह कर उसे वहां ले जाने से मना कर दिया। अब कहा कि चिकित्सालय के भवन की भूमि का रिकॉर्ड अभिलेखों में दर्ज नहीं है। इससे मामला फिर लटक गया। बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने एसडीएम से मिलकर उन्हें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के पुराने भवन में चलने के प्रमाण दिए। उमेश गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के रिकॉर्ड में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन दर्ज है जिसका हाउस टैक्स भी नगर पालिका लेती है। उसके बाद राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय ठाकुरद्वारा के प्रभारी डॉ प्रमोद व्यास भी एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम से डीएम के आदेश के हवाले से चिकित्सालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें पुराने भवन के बारे में उमेश गुप्ता ने अपने प्रमाण दिए हैं। यदि विद्युत कनेक्शन की वजह से भवन का स्थानांतरण नहीं हो रहा है तो उनका प्रयास विद्युत कनेक्शन कराने का रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें