फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा नेता ने की आत्महत्या, जंगल में मिला शव

Thu, 03 Nov 2022 04:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सीओ हाईवे देश दीपक ने मौका मुआयना किया। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में भाजपा शक्ति केंद्र के प्रभारी अमित कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उनका शव जंगल में मिला। उनके मुंह से झाग आ रहा थाा। परिजनों का कहना पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी वजह से अमित परेशान चल रहे थे। पुलिस और परिवार का मानना है कि अमित ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन


मूंढापांडे के भीतखेड़ा निवासी अमित कुमार (26) भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी थे। उनकी शादी ढाई वर्ष पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर के पहाड़ गंज की निवासी कंचन के साथ हुई थी। उनका 10 माह का बेटा श्रीयांश है। पिता वीर पाल सिंह का आरोप है अमित से उसकी पत्नी आए दिन  झगड़ा करती रहती थी। रक्षा बंधन पर नाराज होकर वह मायके चली गई। अमित कई बार उसे बुलाने भी गया, लेकिन वह नहीं आई। भैयादूज पर अमित उसे लेने गया था, लेकिन वह नहीं आई।

आरोप है कि अमित मंगलवार को ससुराल से घर लौटा तो वह गुमसुम था। बुधवार दोपहर घर से मूंढापांडे के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह लोग खेतों पर गए। जंगल में चकरोड पर अमित की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ हाईवे देश दीपक ने मौका मुआयना किया। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें