फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनें पंचायतें: भूपेंद्र सिंह चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। ग्राम पंचायतों को स्वयं के संसाधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। यह बात प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने में पंचायतों की भूमिका विषय पर हुई विचार गोष्ठी में कही। वह मंगूपुरा स्थित कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बगैर भेदभाव के कार्य कर रही है। पंचायतों के प्रतिनिधियों को भेदभाव से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया पंचायतों के सामने संसाधनों की कमी की चुनौती है और सरकार भी अपेक्षा पूरी नहीं कर पाती है, इसलिए ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस मौके पर रामपुर की पटवाई ग्राम प्रधान नसीम बानो, पूर्व प्रधान उषा देवी, डीपीआरओ डॉ. दुर्गा प्रसाद तिवारी, पटवाई के सचिव दानिश, संजीव कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। साथ ही पुस्तक ग्राम भारती के पंचायत और अमृत महोत्सव विशेषांक का विमोचन किया गया। गोष्ठी में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, आरपी रघुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, अखिलेश शर्मा, रामबाबू भटनागर, विनोद सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, ग्राम भारती के संपादक सर्वेश कुमार सिंह, बाबा संजीव आकांक्षी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें