मुरादाबाद। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा को लोकसभा चुनाव के लिए 24 प्रकार बिंदुओं पर कार्य करेगी। कार्यकर्ता प्राथमिकता के आधार पर 31 मार्च तक 5 कार्यों को पूरा करेंगे।
महानगर कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि पांच कार्यों में प्रत्येक बूथ पर 11 कार्यकर्ताओं की बूथ समिति बनाना, प्रत्येक मतदाता सूची के प्रत्येक पृष्ठ के लिए पन्ना प्रमुख बनाना, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की सरल एप में डालना, प्रत्येक बूथ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना और मन की बात सुनने एवं दिए गए लिंक पर मन की बात कार्यक्रम के फोटो अपलोड करना है।
11 सदस्यीय बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री के अलावा 8 सदस्य होंगे। डाटा प्रबंधन टीम एक मार्च से 30 मार्च तक बूथ कार्य में शामिल होगी। डाटा प्रबंधन टीम 78200-78200 पर मिस्ड कॉल कराएगी, सरल एप डाउनलोड कराकर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी, वरिष्ठ कार्यकर्ता का प्रोफाइल तैयार करेगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि तीन मार्च को मुरादाबाद नगर विधानसभा की कार्यशाला और 4 मार्च को मुरादाबाद देहात विधानसभा की कार्यशाला होगी।